फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM को सॉरी बोल मंत्री की 'विदाई' में आए CM

Mon, 09 Feb 2015 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी कैबिनेट के वरिष्ठ सहयोगी सुरेंद्र राकेश के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सॉरी बोलकर दिल्ली से भगवानपुर पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का पूरा परिवार भी रविवार सुबह ही भगवानपुर पहुंच गया था। मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार की शाम को भी श्रद्धांजलि देने भगवानपुर पहुंचे थे।

नीति आयोग की बैठक से लौटे
रविवार की सुबह हरीश रावत दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए चले गए थे। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में शिरकत की। लेकिन, उन्हें लगा कि अंत्येष्टि में शामिल होना जरूरी है, उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को भगवानपुर भेज दिया।
विज्ञापन


पहले दिया संबोधन
मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी शंकर सिंह जीना ने बताया कि नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का 25वां नंबर था।

हरीश रावत ने विशेष आग्रह कर दूसरे नंबर पर अपना संबोधन किया और प्रधानमंत्री व अन्य को बैठक में सॉरी बोलकर तत्काल दिल्ली से भगवानपुर के लिए चल दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें