फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुजरात विकास का नहीं, झूठ का मॉडल है'

Mon, 07 Apr 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाल, हल्द्वानी/नानकमत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारने से पता चलता है कि भाजपा में आत्मविश्वास की कमी है।
विज्ञापन


यही वजह है कि उसे ऐसे ‘तोपों’ को उतारना पड़ा जो बेकार हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि ये ‘तोपें’ चल चुकी है।

सीएम ने ये बातें रविवार को एफटीआई मैदान में पत्रकारों से वार्ता में कही। सीएम का हेलीकॉप्टर कुछ देर के लिए एफटीआई मैदान में उतरा था। उन्होंने कहा कि गुजरात विकास का मॉडल नहीं, झूठ का मॉडल है।

देर से प्रत्याशी घोषित करने से अंतर नहीं पड़ेगा

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़ी है और जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि देर से प्रत्याशी घोषित करने से कोई बहुत अंतर नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस सीधे जनता से जुड़ी है। राज्य में मोदी के प्रभाव को सीएम ने पूरी तरह खारिज किया। कहा कि चुनाव के थर्ड राउंड होते हुए पता चलेगा कि यूपीए की केंद्र में सरकार बन रही है।

उन्होंने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि बैकलाग के 20 हजार पदों की भर्ती, हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के जरिए निजी अस्पतालों को पहाड़ में पहुंचाने के लिए प्रेरित करना, पहाड़ में नियुक्ति के साथ डॉक्टर का दो साल बाद मैदान के अस्पताल में तैनाती का आदेश दिया जाएगा।

24 घंटे मिले बिजली, सरकार कर रही प्रयास

प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जल्द ही अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जाएगी।

उधर, नानकमत्ता में वार्ड संख्या नौ में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि उत्तराखंड पहला प्रदेश है, जहां किसानों को पेंशन दी जाएगी।

किसानों को 24 घंटे बिजली मिले, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात विकास का मॉडल नहीं, झूठ का मॉडल है।

भाजपा सांप्रदायिकता भड़काकर संसद पर काबिज होना चाहती है। धर्मवाद के नाम पर देश को बांटने के भाजपा के मंसूबे को आम चुनाव में जनता कामयाब नहीं होने देगी। सीएम ने कहा कि राजशाही बदलने में भाजपा तेज और विकास करने में कांग्रेस तेज है।

स्वच्छता के मामले में उत्तराखंड गुजरात से आगे

उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में उत्तराखंड गुजरात से आगे है। गुजरात के 49 प्रतिशत शौचालयों की तुलना में प्रदेश में 70 प्रतिशत शौचालय बन चुके हैं।

सीएम ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी केसी सिंह बाबा को जिताने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य को आपदा से उभारने के लिए सरकार द्वारा तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, नारायण पाल, भुवन कापड़ी ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

...जब यशपाल आर्य की जुबान फिसली

कांग्रेस की जनसभा में जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य मंच पर सभा को संबोधित करने पहुंचे तो उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री कहते हुए उनका नाम ले डाला।

जुबां फिसलने के बाद तत्काल उन्हें अपनी गलती का आभास हो गया। उन्होंने ये कहते हुए अपनी बात सुधारी कि वह दो वर्ष तक सीएम विजय बहुगुणा के साथ रहे हैं।

एफटीआई मैदान में बनाई रणनीति
सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यशपाल आर्य हेलीकॉप्टर में एक साथ ही हल्द्वानी पहुंचे।

मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष काफी देर तक पहले हेलीकाप्टर और बाद में एफटीआई में गहन विचार-विमर्श में जुटे रहे। मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए हल्द्वानी में रुकेंगे, इसकी खबर कांग्रेसियों तक को नहीं लग सकी। केवल हरेंद्र बोरा ही पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें