फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: काला धन की सूची में CM का नाम, जानिए पूरा मामला!

Tue, 13 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्स एप से स्विस बैंक में काला धन जमा कराने वाले 24 कथित खातेदारों में मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम दर्शाने के मामले में एक समर्थक की तरफ से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साइबर क्राइम से जुड़े हाई प्रोफाइल इस मामले की जांच पुलिस से लेकर एसटीएफ को दी जा सकती है।
विज्ञापन


शहर के बल्लूपुर रोड निवासी डॉ. अख्तर अब्बास ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके व्हाट्स एप नंबर पर मंगलवार को एक संदेश मिला, जिसमें स्विस बैंक में काला धन जमा करने वाले 24 खातेदारों के नाम दिए गए थे।

दावा किया गया था कि यह जानकारी विकीलीक्स वेबसाइट के माध्यम से दी गई है। मैसेज में स्विस बैंक में जमा करोड़ों की रकम का उल्लेख है।
विज्ञापन

नौवें नंबर पर दर्ज है हरीश रावत का नाम

इस सूची में क्रमांक नंबर नौ पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम दर्ज है। जाहिर है हरीश रावत को बदनाम करने के लिए कुछ लोगों ने दुष्प्रचार के इरादे से साजिश रची है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंप्यूटर के जानकारों का कहना है कि विकिलिक्स के नाम से फर्जी साइट बनाकर यह साजिश रची गई है। कांग्रेस समर्थक ने साजिश में शामिल लोगों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

पुलिस का कहना है अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि विकिलिक्स की फर्जी वेबसाइट बनाकर इस खेल को अंजाम दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें