फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ पहुंचे रावत, जवानों को मिलेगा केदारनाथ भत्ता

Mon, 22 Dec 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने निर्माण कार्यों में जुटी निम की टीम, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल व स्थानीय प्रशासन की सराहना की।
विज्ञापन


सीएम हरीश रावत सोमवार को सुबह 11.30 बजे हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचते ही सबसे पहले सीएम ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने काम कर रहे मजदूरों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी पूछा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह पुनर्निर्माण कार्य में जुटे अधिकारी-कर्मचारी व मजदूर काम कर रहे हैं, उससे साफ होता है अगले यात्रा सीजन तक धाम में आवश्यक सुविधाएं पूरी हो जाएंगी। जिससे अगले वर्ष केदारनाथ यात्रा आपदा के पूर्व वर्षों की भांति संचालित हो सकेगी।
विज्ञापन


निम के कर्मचारियों, मजदूरों व पुलिस के जवानों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ही बल्कि पूरा राज्य उनके जज्बे को सलाम करता है। जिस भावना के साथ केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल से कहा कि जब तक उचित समझें तब तक काम करे। सरकार व पूरे राज्य की जनता उनके साथ है। सभी से मिलने के बाद सीएम पूर्वाह्न 11.50 बजे वापस लौटे। इस मौके पर कांग्रेस नेता सूरज नेगी, डॉ विजयेश भारद्वाज, डीएम डॉ राघव लंगर, सीओ स्वतंत्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त भत्ता देने की कही बात

केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे सीएम हरीश रावत ने केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस कर्मियों को सीएम कोष से भत्ता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शीतकाल के दौरान एक दिसंबर से 31 मार्च तक जो पुलिस का जवान यहां तैनात रहेगा, उसे प्रतिमाह पांच हजार रुपये केदारनाथ भत्ता दिया जाएगा।

शीतकालीन यात्रा का मिल रहा अच्छा फीडबैक
केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद सीएम हरीश रावत ने गुप्तकाशी स्थित हेलीपैड में अल्प विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले यात्रा काल तक केदारनाथ धाम में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर दी जाएगी। जिससे यात्रा सही तरीके से संचालित हो सके।

उन्होंने कहा कि आपदा के बाद वर्ष 2014 में केदारनाथ यात्रा को संचालित करना सरकार की ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की एक उपलब्धि है। केदारनाथ यात्रा प्रभावित होने से यात्रा से जुड़े व्यवसायियों को की आजीविका भी प्रभावित हुई है। इसी को देखते हुए सरकार ने शीतकालीन यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया। जिसका अच्छा फीडबैक मिल रहा है। अभी तक राज्य के चारों धामों के शीतकालीन गद्दीस्थलों में लगभग 50 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। ये आंकड़ा डेढ़ लाख या दो लाख तक पहुंचता है तो यह एक उपलब्धि होगी।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा को भी वास्तविक चार धाम यात्रा के समान संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गए हैं। तीर्थ यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता सूरज नेगी, श्रीनिवास पोस्ती आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें