फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! हरीश ने लगाया बसपा विधायकों का जयकारा

Tue, 22 Apr 2014 07:39 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार संसदीय सीट पर कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी को रोकना चाहती है। इन दिनों सूबे के मुख्यमंत्री इसी मुहिम में जुटे हैं कि हरिद्वार में मजबूत हाथी को कैसे दुबला किया जाए।
विज्ञापन


पढ़ें,कांग्रेस के सामने भाजपा ने खड़ी की जनरलों की फौज

ये सच है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत से नजदीकी के चलते ही पिछले दिनों बसपा ने अपने दो विधायक सुरेंद्र राकेश और हरिदास को पार्टी से निलंबित किया था।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर राजनैतिक दांव चल सुरेन्द्र राकेश के भाई सुबोध राकेश और हरिदास के बेटे आदित्य बृजपाल को दलबल के साथ कांग्रेस में शामिल कर लिया।

बसपा के कई पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल

बसपा के दो विधायकों के परिवार के सदस्य अकेले कांग्रेस में नहीं आए हैं बल्कि बसपा से जुड़े तमाम ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और कोऑपरेटिव के चेयरमैन समेत तमाम पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

पढ़ें, राजनाथ को म‌िला सतपाल का साथ, रीता हुईं बेसहारा!

बसपा के निलंबित विधायकों का पूरा दलबल बेटे और भाई के बहाने कांग्रेस में शामिल हो गया है।

पढ़ें, लखनऊ में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की बातचीत से कांग्रेस बेचैन

हरिद्वार के दो युवा नेताओं के पार्टी में शामिल होने से हरीश रावत बेहद गदगद हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि इनके आने के बाद आप देखिएगा कि कांग्रेस क्या करती है।
विज्ञापन

हरीश खुद ही लगाने लगे नारा

इतना नहीं इन नेताओं के साथ आए सैकेड़ों कार्यकर्ताओं को देखकर मुख्यमंत्री इस कदर उत्साहित हो गए कि उन्होंने निलंबित बसपा विधायकों सुरेंद्र राकेश और हरिदास के जिंदाबाद के नारे खुद ही लगवाए।

कांग्रेस नेता राजीव जैन का कहना है कि पिछले चुनाव में यहां से बसपा को करीब एक लाख साठ हजार वोट मिले थे। इन नेताओं के कांग्रेस में आने से बसपा का वोट काफी कम होगा।
 
भाजपा घटिया बयानबाजी पर उतरी : रावत
भाजपा की चुनावी जमीन खिसक रही है इसलिए उनके नेता घटिया बयानबाजी पर उतर आए हैं। उनका लोकतंत्र पर जरा भी विश्वास नहीं है और संविधान का अपमान कर रहे हैं। बावजूद कांग्रेस किसी भी कीमत पर उन्हें ऐसा नहीं करने देगी।
-मुख्यमंत्री, हरीश रावत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें