फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरीश रावत का पलटवार, कहा- भाजपा आज तक जुमे की नमाज की छुट्टी का शासनादेश नहीं दिखा पाई

Tue, 10 Nov 2026 10:15 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चुनाव से पहले फिर से सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार के समय 29 दिसंबर 2016 को जुमे की नमाज की छुट्टी घोषित करने का पत्र सामने आने से सियासत गरमाने लगी है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस सरकार के समय जुमे की नमाज की छुट्टी घोषित करने के मामले में भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 10 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन आज तक छुट्टी का शासनादेश या अधिसूचना नहीं दिखा पाई। छुट्टी चिट्ठी से नहीं अधिसूचना जारी होती है।

विज्ञापन


चुनाव से पहले फिर से सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार के समय 29 दिसंबर 2016 को जुमे की नमाज की छुट्टी घोषित करने का पत्र सामने आने से सियासत गरमाने लगी है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पिछले 10 साल से सत्ता में है, लेकिन आज तक छुट्टी का कोई शासनादेश या अधिसूचना दिखा पाई, जिसमें जुमे की नमाज के लिए छुट्टी देने की बात हो।

UK Top News: लगातार हत्याओं से दहला दून, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद, योगनगरी में सीएम की बड़ी घोषणाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि छुट्टी की अधिसूचना जारी होती तो सरकारी विभागों व संस्थानों के पास भी पहुंचा होगा। कोई तो अधिसूचना दिखाए। उन्होंने तंज किया कि चिट्ठी किसी से भी लिखवाई जा सकती है। सत्ता की इतनी ही हनक है कि किसी से प्रेम पत्र भी लिखवा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें