फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर

Sun, 27 Apr 2014 12:44 PM IST
अमर उजाला, रुड़की/नारसन
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की सभा से लौटते समय घायल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता व बीडीसी सदस्य को अस्पताल पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी हेलीकॉप्टर दे दिया।
विज्ञापन


घायल को हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया गया। क्षेत्र में यह चरचा जोरों पर है कि चुनावी माहौल नहीं होता तो क्या मुख्यमंत्री इस तरह की दरियादिली दिखाते।

अपनी बाइक से लौट रहा था कार्यकर्ता

यही नहीं सीएम के आदेश मिलने पर प्रशासन ने बिना तैयारी किए ही हेलीकॉप्टर को नेहरू स्टेडियम में उतरवा दिया। उस समय मैदान में कई बच्चे खेल रहे थे।

शनिवार दोपहर के समय मुख्यमंत्री हरीश रावत की नारसन में सभा थी। लिब्बरहेड़ी गांव निवासी बीडीसी सदस्य व कांग्रेस कार्यकर्ता कमल कुमार अपनी बाइक से सभा से लौट रहा था।

हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर

उत्तम शुगर मिल के पास एक अन्य बाइक ने उसकी टक्कर हो गई। जिससे वह घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए रुड़की के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया।

उसी समय मुख्यमंत्री को लेकर आया हेलीकॉप्टर वापस जाने वाला था। कुछ नेताओं की सिफारिश पर मुख्यमंत्री ने कमल को ले जाने के लिए अपनी हेलीकॉप्टर दे दी।
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में उतार हेलीकॉप्टर

आनन-फानन में हेलीकॉप्टर रुड़की के नेहरू स्टेडियम में उतारा गया, जहां से कमल को देहरादून ले जाया गया।

एसडीएम प्रत्यूष सिंह का कहना है कि कंट्रोल रूम से निर्देश मिलने के बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति नगर निगम के एमएनए की हैसियत से प्रदान की थी।

घायल कांग्रेस कार्यकर्ता कमल सिंह को सीएमआई में भरती कराया गया। कमल के सिर पर चोट लगी है।

सीएमआई के निदेशक सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने बताया कि चोट लगने से कमल सिंह के सिर के अंदर ब्लीडिंग हुई है। रविवार को फिर सीटी स्कैन कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें