फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में हो सकता है विस का विशेष सत्र बुलाने का फैसला

Sun, 19 Jun 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
सचिवालय में सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक का सबसे प्रमुख एजेंडा बजट पास करने के लिए विधानसभा सत्र बुलाए जाने को लेकर है।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ विभागों में अतिरिक्त पद स्वीकृत करने और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भी चर्चा होगी। वहीं चर्चा यह भी है कि सरकार को लेकर भी कोई अहम फैसला कैबिनेट की बैठक में हो सकता है।

वैसे तो कैबिनेट की बैठक की तैयारी कई दिन पूर्व होने लगती है, मगर सोमवार की बैठक बुलाने का फैसला शनिवार की देर शाम लिया गया है। शासन के सूत्रों की मानें तो इसमें विधानसभा सत्र बुलाए जाने से लेकर विधानसभा भंग करने तक पर फैसला संभावित है। इसके पीछे बजट अहम मुद्दा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से लेकर केंद्र सरकार के तमाम मंत्रियों को इस बाबत पत्र लिखकर बजट जारी करने की मांग की जा चुकी है। मगर कहीं से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सरकार के पास कोर्ट जाने या फिर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बजट पास करने के ही विकल्प हैं।

हाईकोर्ट में यह बिंदु पहले ही विचाराधीन है और जहां तक बात है विधानसभा से बजट पास कराने को लेकर उस पर सरकार संशय की स्थिति में है। इसकी प्रमुख वजह अंदरखाने चल रही नाराजगी है, जो मंत्री न बनाए जाने से लेकर कुमाऊं-गढ़वाल फैक्टर और सरकार व संगठन के बीच खींचतान आदि को लेकर है।
विज्ञापन


ऐसे में विधानसभा में फिर मार्च वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दूसरी ओर बजट के अभाव में विकास कार्य तो दूर सामान्य खर्चे पूरे करने के भी लाले पड़ने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो आनन-फानन में सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें विधानसभा को भंग करने के फैसले पर सभी की नजर रहेगी। इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग, खाद्य विभाग आदि में पद बढ़ाने के अलावा कर्मचारियों के मुद्दे से जुड़े कुछ प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे।

Punlished By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें