फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले अपनी विधानसभा पर मेहरबान हुए सीएम

Sat, 18 Oct 2014 07:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिवाली से ठीक पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास की घोषणाओं की झड़ी लगाकर त्योहार का उपहार दिया है। सीएम ने कैलास मानसरोवर यात्रामार्ग में सुधार के लिए 25 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने धारचूला से तीन किमी की खड़ी चढ़ाई पर छानागांव में स्थित धारचूलाकोट मंदिर के लिए रोपवे लगाने की घोषणा की है। जौलजीबी को नेपाल से जोड़ने के लिए मोटर पुल अथवा झूलापुल बनाया जाएगा।

14 नवंबर से शुरू होने वाले जौलजीबी के ऐतिहासिक मेले के लिए दो करोड़ रुपए देने, धारचूला में खेल स्टेडियम का निर्माण, बंगापानी तहसील को शीघ्र अस्तित्व में लाने, आशा कार्यकत्रियों को सालाना 5000 रुपए मानदेय देने के साथ ही उन्हें नर्सिंग की ट्रेनिंग दिलाने, आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को एक साल के भीतर अपने पैरों में खड़ा करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है।
विज्ञापन


धारचूला के मिनी स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से संचालित होने वाली कैलास मानसरोवर यात्रा को नई चुनौतियों के बीच और सुगम बनाया जाएगा। उनका इशारा नाथुला दर्रे से भी कैलाश मानसरोवर यात्रा संचालित होने की ओर था।

उन्होंने कहा कि जौलजीबी में 2013 की आपदा में झूलापुल बह गया था। इस स्थान पर झूलापुल अथवा मोटर पुल बनाने के संबंध में गहनता से विचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी को नेपाल प्रशासन से बात करने को कहा गया है। नेपाल की सहमति होते ही पुल का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

धारचूला में स्टेडियम बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने धारचूला में स्टेडियम और रांथी में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। धारचूला के जीजीआईसी को सांस्कृतिक कक्ष के लिए 10 लाख रुपए देने, धारचूला, मुनस्यारी में अनवाल और बरपटिया समाज के लिए एक-एक सांस्कृतिक भवन बनाने की घोषणा सीएम ने की।

उन्होंने कहा कि धारचूला के कूड़ा निस्तारण स्थल के लिए 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। नगर में दो अतिरिक्त हाईटेक शौचालय बनाए जाएंगे। व्यास, चौदांस और दारमा घाटी में सांस्कृतिक भवन बनेंगे। धारचूला में शिल्पकारों के लिए बारातघर बनेगा। एक करोड़ रुपये की लागत से छिपलाकेदार, पांच लाख की लागत से कनार मंदिर क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

हाईस्कूल लुमती और जूनियर हाईस्कूल तल्ली धामी का उच्चीकरण करने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की। लुमती के लिए 4 किमी, रूंगलिंग के लिए 9 किमी, तवाघाट से गैतड़ीघाट तक 2 किमी सड़क बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। दूतीबगड़ में कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने, मेतली कनार सड़क का काम वन विभाग को देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें