हरीश रावत के कबूलनामे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
- फोटो : ANI
विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के के कथित स्टिंग में फंसे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्वीकार कर लिया है कि वह स्टिंगकर्ता से घटना के दिन मिले थे। उन्होंने स्टिंग में खरीद-फरोख्त की बात होने को सच बताया है। हालांकि पूर्व सीएम ने कहा कि वह मजाक कर रहे थे। हरीश रावत के कबूलनामे के बात उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
रविवार शाम राजधानी देहरादून में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व सीएम ने स्टिंग में खुद के होने की बात कबूल ली। शाम छह बजे के लगभग रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह स्टिंगकर्ता से मिलने गए थे।
कहा कि वे स्टिंग करने वाले को जानते थे इसीलिए जब उसने बुलाया तो वह मिलने चले गए। जब उसने उनसे विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए पैसे देने की पेशकश की तो उन्होंने उससे मजाक में हां कह दिया।