फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बारिश से मनसा देवी की पहाड़ी दरकी, हरकी पैड़ी पर आए बोल्डर, दुकानों को पुलिस ने कराया बंद

Fri, 23 Sep 2022 07:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पहाड़ी दरकने के बाद हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने सड़क किनारे पहाड़ी के नीचे बनी दुकानों को एहतियातन बंद करवाया। यह क्षेत्र यात्री बाहुल्य है। दुकानों पर यात्री काफी संख्या में खरीदारी और खाना खाते हैं।
विज्ञापन
मनसा देवी की पहाड़ी दरकने से सड़क पर गिरे बोल्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार की रात मूसलाधार बारिश से मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी दरक गई। पहाड़ से बोल्डर गिरकर हरकी पैड़ी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर आ आए। रात की घटना होने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने एहतियातन पहाड़ी के ठीक नीचे बनी दुकानों को शुक्रवार को बंद कराया।

विज्ञापन


पहाड़ी दरकने के बाद हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने सड़क किनारे पहाड़ी के नीचे बनी दुकानों को एहतियातन बंद करवाया। यह क्षेत्र यात्री बाहुल्य है। दुकानों पर यात्री काफी संख्या में खरीदारी और खाना खाते हैं।

Kedarnath: चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, विशेषज्ञ बोले- यह सामान्य घटना

पूरे दिन पुलिस यात्रियों को पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए आगाह करते रही। नगर निगम ने सड़क पर गिरे बोल्डरों को हटवाया। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को लगातार आगाह किया जा रहा है। बोल्डर गिरने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

कई इलाकों में हुआ जलभराव

गुरुवार आधी रात भर से हरिद्वार में लगातार बारिश हो रही है। आकाशीय बिजली कड़कने से कई इलाकों में रात में बिजली गुल रही है। बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ है। उधर, गंगा का जलस्तर 291.70 मीटर है जो कि सामान्य है। लेकिन पहाड़ों में हुई बारिश के कारण सिल्ट आने से बैराज के गेट खोले गए हैं, जिससे गंग नहर में पानी की आपूर्ति बंद की गई है। हरकी पैड़ी के आस पास भी पानी का लेवल कम हो गया है।

तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उधर, मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में जहां कहीं भारी बारिश की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी संभावना है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। दून के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें