फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: भीमगोड़ा टनल के पास हुआ भूस्खलन, मलबा आने से सवा चार घंटे बाधित रहा रेलवे ट्रैक

Thu, 10 Aug 2023 05:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

जिला प्रशासन की टीम ने आस-पास के क्षेत्र से लोगों को हटवाया। वहीं, मलबा आने के कारण बाधित रेलवे ट्रैक को चार घंटे के बाद सुचारू किया जा सका। 
विज्ञापन
मनसा देवी के पहाड़ से भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में गुरुवार को सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। इसके चलते मनसा देवी के पहाड़ से काली मंदिर के पास भूस्खलन हो गया। इस दौरान भारी मात्रा में मलबा रेलवे ट्रैक और मंदिर के पास गिर गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम ने आस-पास के क्षेत्र से लोगों को हटवाया।

विज्ञापन


बेरहम बारिश: तबाही के सैलाब में बह गई जिंदगी, 70 दिनों में 132 मौत, कई लापता, आपदा ने दिए ऐसे गहरे जख्म

मलबा आने से सवा चार घंटे तक बाधित रहा रेलवे ट्रैक

बृहस्पतिवार सुबह से बारिश के चलते भीमगोड़ा टनल के पास ट्रैक पर पहाड़ से मलबा आ गया। जिससे करीब सवा चार घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहने से ट्रेनों का संचालन ठप रहा। सुबह 10.25 बजे बंद हुए ट्रैक को मलबा हटाने के बाद दोपहर 2.45 बजे चालू कर दिया गया। जिससे देहरादून, ऋषिकेश से आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एसडीएम सदर पूरन सिंह राणा ने भी रेलवे ट्रैक का जायजा लिया।

बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक हुई बारिश के चलते पहाड़ी से भारी मात्रा में ट्रैक पर मलबा आ गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाने का कार्य शुरू करवाया। मलबा गिरने से कुछ समय पहले ही ट्रेन देहरादून सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन आने वाली थी। लेकिन मलबा गिर गया और तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया।

विज्ञापन

देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल और लिंक एक्सप्रेस को हरिद्वार स्टेशन पर रोका गया। जबकि देहरादून सहारनपुर पैसेंजर को रायवाला स्टेशन पर रद्द कर दिया गया। ऋषिकेश श्रीगंगानगर का संचालन दो घंटे विलंब और हेमकुंड एक्सप्रेस, देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस का संचालन देरी से हुआ। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार झा ने बताया कि मलबा हटाने के बाद रेलवे ट्रैक चालू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें