फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मामूली फेरबदल के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी

Thu, 14 Jul 2022 06:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के बाद अब अगस्त में चुनाव की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे अब पंचायतों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।  
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मामूली फेरबदल के साथ आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन देर रात कर दिया गया। अनंतिम सूची से अंतिम सूची में जिला पंचायत की दो और दस ग्राम प्रधानों की सीटों में बदलाव हुआ है। बाकी सभी पदों को ज्यों का त्यों रखा गया है। अगस्त में चुनाव की उम्मीद और आरक्षण फाइनल होने से पंचायतों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।  

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत ब्लॉक प्रमुख और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए अनंतिम आरक्षण की सूची सात जुलाई को जारी की गई थी। 11 और 12 जुलाई को अनंतिम आरक्षण सूची पर आई आपत्तियों पर सुनवाई करने के बाद डीएम विनय शंकर पांडेय की ओर से अंतिम सूची पर हस्ताक्षर करने के बाद सूची को जारी कर दिया गया। 

हालांकि, देर रात सूची के जारी होने से अधिकांश ग्रामीण उसे देख नहीं सके। सुबह होते ही सूची को ग्रामीणों ने देखा। सरकार की ओर से पंचायत चुनाव अगस्त में कराए जाने की संभावना है। 

प्रमुख, क्षेत्र सदस्यों में बदलाव नहीं 

अनंतिम सूूची के बाद जारी हुई अंतिम सूची में क्षेत्र पंचायत और छह ब्लॉक प्रमुखों के पदों की सीटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अनंतिम सूूची के हिसाब से ही आरक्षण रखा गया है। इससे अनंतिम सूची के आरक्षण पर ही जिलाधिकारी की ओर से मुहर लगाई गई है। 

विज्ञापन

यह सीटें बदली 

जिला पंचायत की 44 सीटों में से दो सीटों के अंतिम आरक्षण में बदलाव किया गया है। जिसमें अनंतिम आरक्षण में हबीबपुर कुरड़ी सीट को पहले सामान्य में रखा गया था। अब अंतिम आरक्षण में ये सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। टांडा भनेड़ा सीट पहले अनुसूचित जाति महिला के लिए रखी गई थी। अब यह सीट सामान्य कर दी गई है। 

जिले में कुल सीटों की संख्या 

ग्राम प्रधान -              318 
जिला पंचायत सदस्य - 44 
क्षेत्र पंचायत सदस्य-    221
ब्लॉक प्रमुख -     -      06 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण फाइनल कर दिया गया है। अब जैसे ही चुनाव कराने के लिए शासन से अधिसूचना जारी होगी। चुनाव प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। 

विज्ञापन

- अतुल प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें