फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanwar: गलत रेलवे ट्रैक पर चला कांवड़ियों का जत्था, पुलिस- प्रशासन में मचा हड़कंप, आनन-फानन पटरी को कराया गया बंद

Thu, 14 Jul 2022 04:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कांवड़ियों का एक जत्था सिंह द्वार से सीधे ही नहर पटरी पर गुरुकुल महाविद्यालय से होते हुए रेलवे ट्रैक पार कर हाईवे की तरफ जा चला गया। कांवड़ियों के रेलवे ट्रैक पर जाने की वीडियो बनाकर किसी ने पुलिस अधिकारियों को भेज दी। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालपुल के पास रेलवे ट्रैक से कांवड़ियों की गुजरने की वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाल व रेल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और सिंह द्वार से गुरुकुल महाविद्यालय की तरफ जा रहे पटरी के गेट को बंद कराया।

विज्ञापन

जिस समय कांवड़िए ट्रैक से गुजर रहे थे। उस दौरान दूसरे ट्रैक पर ट्रेन गुजर रही थी। ऐसे में यदि कोई घटना कांवड़ियों के साथ घट जाती तो बड़ा मामला हो सकता था। मगर हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों ने तुंरत ही इस घटना को संज्ञान में लिया। श्रावण मास के पहले दिन हरकी पैड़ी से कांवड़ियां कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो रहे थे। प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट से होते हुए कांवड़ियां सिंह द्वार से आर्यनगर होते हुए लालपुल की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान कांवड़ियों का एक जत्था सिंह द्वार से सीधे ही नहर पटरी पर गुरुकुल महाविद्यालय से होते हुए रेलवे ट्रैक पार कर हाईवे की तरफ जा चला गया। कांवड़ियों के रेलवे ट्रैक पर जाने की वीडियो बनाकर किसी ने पुलिस अधिकारियों को भेज दी। जिसमें  दिख रहा है कि एक ट्रैक पर रेल पथरी की तरफ जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देवभूमि में बेची जा रही मौत: युवाओं की रगों में नशे के सौदागर घोल रहे जहर, देश के भविष्य संग खिलवाड़ की गवाह ये तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं पथरी की तरफ से ज्वालापुर आने वाले ट्रैक पर कांवड़िए जा रहे हैं। वीडियो अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचते ही एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी व रेल चौकी प्रभारी प्रवीन रावत को मौके पर भेजा। इसके बाद दोनों ने मौके पर पहुंचकर सिंह द्वार पटरी को बंद कराया। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कांवड़ियों के रेलवे ट्रैक पर चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सिंह द्वार से पटरी को बंद करा दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें