फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: हिरासत में लिए चोर ने राजस्थान पुलिस को दिया चकमा, शौचालय की खिड़की तोड़कर हुआ फरार

Sun, 19 Feb 2023 10:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम और जसवंत सिंह कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी को नगर कोतवाली क्षेत्र में लेकर पहुंचे थे। रविवार को आरोपी को वापस लेकर हनुमानगढ़ रवाना हो रहे थे। इसी बीच दोपहर करीब तीन बजे आरोपी ने लघुशंका करने की बात कही। वहीं से आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
हरिद्वार में राजस्थान पुलिस की हिरासत से फरार हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरी के आभूषण की बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर राजस्थान पुलिस हरिद्वार पहुंची। आरोपी लघुशंका का बहाना बनाकर शौचालय में गया और खिड़की तोड़कर फरार हो गया। पुलिस की हिरासत से आरोपी के फरार होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली में राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल ने आरोपी के खिलाफ अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के थाना हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी करने के मामले में आरोपी भीम उर्फ भीमला उर्फ भीमगड़ा निवासी रेगर मोहल्ला हनुमानगढ़ टाउन को 11 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

उसने चोरी के आभूषण हरिद्वार में किसी को बेचे थे। शनिवार को बरामदगी के लिए हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम और जसवंत सिंह कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी को नगर कोतवाली क्षेत्र में लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को वापस लेकर हनुमानगढ़ जा रहे थे पुलिसकर्मी
रविवार को आरोपी को वापस लेकर हनुमानगढ़ रवाना हो रहे थे। इसी बीच दोपहर करीब तीन बजे आरोपी ने लघुशंका करने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे हरकी पैड़ी के पास स्थित होटल गंगा दर्शन में ले गए। पुलिसकर्मी बाहर खड़े हो गए, जबकि वह अंदर शौचालय में चला गया।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पुलिसकर्मियों ने खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला तो आरोपी अंदर से गायब मिला। खिड़की की जाली टूटी देख पूरा माजरा समझ आ गया। हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम ने आरोपी के खिलाफ अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें