फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गुजरात से आई दो साल की बच्ची को छत पर ले गया संत और फिर करने लगा घिनौनी हरकत

Mon, 04 Jun 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
यौन शोषण
विज्ञापन

कनखल के सूरत गिरि बंगला में गुजरात की एक बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक संत की बालिका के परिजनों ने बुरी तरह पिटाई कर दी।

विज्ञापन


परिजनों ने संत को कनखल पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम के पिता ने संत के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

गुजरात के सोमनाथ जिले से आए श्रद्धालुओं का दल संन्यास रोड पर सूरत गिरि का बंगला आश्रम में ठहरा हुआ है। दोपहर बाद करीब ढाई बजे श्रद्धालुओं के दल में शामिल दस साल की एक बच्ची को आश्रम में मौजूद एक संत आम दिलाने का झांसा देकर आश्रम की छत पर ले गया।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने संत को पकड़कर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छत पर ले जाकर संत ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने अपने कमरे में पहुंचकर परिजन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। परिजनों ने संत को पकड़कर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

आश्रम में हंगामा होने पर आश्रम के संत एवं कर्मचारी भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम ब्रह्मचारी औचित्यानंद निवासी कैलाश आश्रम लक्ष्मण झूला मार्ग मुनिकीरेती जिला टिहरी गढ़वाल बताया।

एसओ ने बताया कि आरोपी सूरत गिरि बंगला आश्रम में ठहरा हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें