फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई को सौंपी फेरूपुर रेपकांड की जांच

Tue, 25 Mar 2014 11:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जनपद के गांव फेरूपुर में नाबालिग की बलात्कार के बाद हत्या के मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी है।
विज्ञापन


परिजन दो दिन से बैठे थे धरने पर
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार देर रात लड़की के परिजनों से मिलने के बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। लड़की के परिजन व अन्य लोग दो दिन से देहरादून के परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे थे।

इस साल सात जनवरी को फेरूपुर में हुआ नाबालिग से बलात्कार के बाद हत्या का मामला जिला पुलिस के लिए ब्लाइंड केस बन गया है। इस मामले को लेकर काफी आंदोलन भी हुए।
विज्ञापन


13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए इस जघन्य अपराध का खुलासा करने के लिए डीआईजी पखवाड़े भर तक हरिद्वार में कैंप करते रहे। बीते दो दिन से लड़की के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे थे।

गृह विभाग को दिए आदेश
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट के जरिये बुलवाया और सीबीआई जांच की मांग मान ली। परिजनों द्वारा दिए गए प्रत्यावेदन पर ही सीएम ने सीबीआई से जांच कराने के आदेश गृह विभाग को दिए।

अब गृह विभाग जांच के लिए अधिसूचना जारी करेगा। दरअसल, इस मामले ने सरकार की भी खूब किरकिरी कराई। हरिद्वार के पूर्व एसएसपी राजीव स्वरूप इस मामले का खुलासा करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


नए एसएसपी सदानंद दाते ने आते ही इस केस को खोलने के लिए समय मांगा था, लेकिन महीना भर से ज्यादा होने के बावजूद दाते कामयाब नहीं हो सके।

पिछले विधानसभा सत्र में इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी इस मामले का खुलासा न होने पर सीबीआई जांच की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें