जिला पंचायत के विजयी प्रत्याशियों का परिणाम
कांग्रेस
गढ-नदीम अली-कांग्रेस
हजाराग्रंट-शहजादी-कांग्रेस
सिरचंदी-फरकीशा आजमी-कांग्रेस
बढेड़ी राजपूतान-शीबा-कांग्रेस
निरंजनपुर-संजय सैनी-कांग्रेस
भाजपा
औरंगाबाद- विमलेश चौहान-भाजपा
सलेमपुर महदूद 2-मीनाक्षी चौहान-भाजपा
भगतनपुर आबिदपुर 1-सविता देवी-भाजपा
बाणगंगा-परविंदर कौर-भाजपा
बहादरपुर जटट-सोहनवीर पाल-भाजपा
जमालपुर कलां-अमित चौहान-भाजपा
गैंडीखाता-ब्रजमोहन पोखरियाल-भाजपा
सिकरोढा-मंजू सैनी-भाजपा
मानकपुर आदमपुर-राजेद्र सिंह उर्फ किरण-भाजपा
किशनपुर जमालपुर-संजय कुमारी-भाजपा
कोटवाल आलमपुर-जितेंद्र कुमार-भाजपा
भिक्कमपुर जीतपुर-अंकित-भाजपा
खंड़जा कुतुबपुर-आशु-भाजपा
ढाढेकी ढाणा-अंकुश-भाजपा
बसपा
आदर्श टिहरी नगर-मोनिका चौहान-बसपा
बालेकी युसूफपुर-सरोज राकेश-बसपा
जौरासी जबरदस्तपुर-अमरीन-बसपा
टिकौला कलां-अंशुल चौधरी-बसपा
लिब्बरहेड़ी-कविता-बसपा
प्रहलादपुर-चौधरी राजेंद्र सिंह-बसपा
निर्दलीय
पदार्था-दर्शना-निर्दलीय
अलावलपुर-बीर सिंह-निर्दलीय
चौल्ली शहबुद्दीनपुर-मुस्तकीम-निर्दलीय
दरियापुर दयालपुर-फरहीन-निर्दलीय
सफरपुर-अरसील अजीम-निर्दलीय
नगला कुबडा-अनीता-निर्दलीय
मेहवड़ खुर्द-सपना- निर्दलीय
भंगेड़ी महावतपुर-खुर्शीदा-निर्दलीय
भगवानपुर चंदनपुर-कमलेश-निर्दलीय
टांडा भनेड़ा-नावेद आलम-निर्दलीय
नारसन कलां-अरविंद राठी-निर्दलीय
मुंडलाना-सविता-निर्दलीय
ऐथल बुजुर्ग-रेणुबाला-निर्दलीय
हबीबपुर कुरड़ी-रीतू रानी-निर्दलीय
भारापुर-राकीब-निर्दलीय
सलेमपुर महदूद-1-पिंकी जाटव-निर्दली
बोड़ाहैडी-सरिता-निर्दलीय
चंद्रपुरी बांगर-सविता-राष्ट्रीय लोकजन पार्टी
मजाहिदपुर सतीवाला-अंजू देवी-आप पार्टी
एक बसपा, पांच निर्दलीय सदस्य भाजपा में शामिल
हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव के नतीजे आते ही भाजपा ने चुनाव जीते बसपा और निर्दलियों सदस्यों में सेंध लगानी शुरू कर दी। चुनाव जीतने के बाद एक बसपा और पांच निर्दलीय सदस्य प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार के सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कई और निर्दलीय हमारे संपर्क में हैं और भाजपा पहली बार जिला पंचायत में अपना बोर्ड बनाने जा रही है।
वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पंचायत चुनाव में मिली जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किए विकास कार्यों पर मुहर लगाई है।
पार्टी कार्यालय में टिकोला वार्ड से जिपं सदस्य चुने गए अंशुल चौधरी बसपा छोड़कर भाजपा में आ गए। वहीं टांडा बड़ेरा से निर्दलीय जीते नावेद आलम, मुंडलाना सीट से निर्दलीय जीतीं सविता सैनी भी भाजपा में शामिल हो गईं। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि देर शाम तीन और निर्दलीय सदस्य भाजपा में आ गए। इनमें बृजेश सिंह, भूरा और मुस्तकीम चिउली शामिल हैं।