फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: क्रिकेट मैच के बाद सड़क पर टकराव, घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 20 Jun 2026 03:43 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार के कनखल इलाके में क्रिकेट मैच के बाद घर लौट रहे एक युवक के साथ बीच सड़क पर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन
क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार कनखल क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बीच सड़क हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रावली महदूद स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसायटी निवासी रितिक जमालपुर में क्रिकेट मैच खेलने के बाद अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि हरेराम आश्रम के निकट पहले से मौजूद कार्तिक नामक युवक अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंचा और रितिक को रोक लिया। इसके बाद कहासुनी के बीच युवक के साथ मारपीट की गई।

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो हमलावर वहां से भाग निकले। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरिद्वार भूमि घोटाला: 2022 में लिखी गई थी पटकथा, डंपिंग यार्ड से शुरू हुआ खेल, ऐसे खुली भ्रष्टाचार की परतें
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने कनखल पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें