फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: युवक ने पहले की दोस्ती, फिर किया किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किए अपलोड

Fri, 26 Nov 2021 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 वर्षीय किशोरी से दोस्ती करने के बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कई बार दुष्कर्म का आरोप
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए।


पोक्सो समेत 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद पोक्सो समेत 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी सिटी व सीओ सिटी के निर्देशन में नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत को करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर टीम रवाना

जिसके बाद राकेंद्र कठैत के नेतृत्व में महिला उप निरीक्षक संदीपा भंडारी, एसआई बिजेंद्र कुमाईं आरक्षी संजय की टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर टीमों को रवाना किया गया है। इसके साथ ही आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र में मुखबिरों की टीम को भी सक्रिय किया गया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें