बहादराबाद क्षेत्र के खाद्य आपूर्ति अधिकारी रवि सनवाल की ओर से मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें चालक कलम सिंह अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग व क्लीनर कमल इसरपुर नजीजाबाबाद उत्तर प्रदेश व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर हुए तेल चोरी के धंधे का खुलासा होने से तेल माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
श्यामपुर पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में
लंबे समय से चल रहे तेल चोरी के खेल पकड़े जाने के बाद श्यामपुर पुलिस की कार्यशैली भी संदेह के घेरे में आ गई है। आखिर तेल चोरी होने का पता पुलिस को क्यों नहीं चल सका। लगातार पुलिस के गश्त करने के साथ ही सक्रिय रहने का दावा करती है। मगर दिनदहाड़े तेल चोरी होता रहा और पुलिस बेखबर रही।
दोनों टैंकरों का तेल किया जब्त
आपूर्ति विभाग की ओर से दोनों टैंकरों का तेल जब्त कर लिया गया है। इसमें सात हजार लीटर डीजल व 18 हजार लीटर पेट्रोल है। कब्जे में लिया गया तेल डिपो की सुपुदर्गी में दे दिया गया है। टैंकरों से तेल चोरी करने के उपकरण भी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।