फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विधायक से मांगी डेढ़ करोड़ की रंगदारी, पांच दबोचे

Wed, 26 May 2021 09:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

विधायक सुरेश राठौर ने एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस को शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि बेलड़ा रुड़की निवासी रणवीर गौतम ने 22 मई की शाम को उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था। इसमें बहादराबाद के बेगमपुर निवासी सुरेखा उन पर आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
महिला नेता, उसके पति और तीन अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ज्वालापुर विधायक से डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाली महिला नेता, उसके पति और तीन अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी खुद को पत्रकार बता रहे हैं और इन्हीं में एक आरोपी ने विधायक को वीडियो भेजी थी। महिला नेता विधायक की करीबी बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक विधायक सुरेश राठौर ने एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस को शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि बेलड़ा रुड़की निवासी रणवीर गौतम ने 22 मई की शाम को उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था। इसमें बहादराबाद के बेगमपुर निवासी सुरेखा उन पर आरोप लगा रही थी।

वीडियो देखने के बाद विधायक ने आरोप को नकार दिया था। इसके बाद रणवीर ने दोबारा फोन कर कहा कि वह वीडियो वायरल कर देंगे। उसने वीडियो वायरल होने से रोकने के लिए सुरेखा, उसके पति बिजेंद्र और सतीश दास निवासी खरकडी नागल सहारनपुर, एसडी गौतम निवासी भाटबेडी नागल सहारनपुर से बात करने और डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।  
विज्ञापन


विधायक की शिकायत पर एसएसपी ने सीआईयू और ज्वालापुर की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए थे। वहीं पुलिस द्वारा तैयार की गई योजना के तहत आरोपियों को रुपये लेने के लिए बुलाया गया था। 30 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद रुपये लेने पहुंचे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए रणवीर गौतम व सतीश दास व एसडी गौतम तथाकथित पत्रकार बताए जा रहे हैं।

मार्केट में हुई वीडियो की डिमांड 
विधायक की वीडियो वायरल होने की चर्चा जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली तो लोग एक-दूसरे को फोन कर वीडियो की मांग करने लगे। फोन पर कॉल करने के साथ ही व्हाट्सएप पर भी मैसेज भेजे जाने लगे। 
विज्ञापन


मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। जो भी बात करनी है पुलिस से करिए। मैं अपना बयान बुधवार को जारी करूंगा। 
-सुरेश राठौर, विधायक ज्वालापुर 

विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला उसके पति व तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब मामले की जांच की जाएगी।
-सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, एसएसपी हरिद्वार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें