राजस्थान की शिव विधानसभा सीट से लोकप्रिय विधायक रविंद्र सिंह भाटी आज हरिद्वार पहुंचे। यहां वह हरकी पैड़ी पर संध्याकालीन गंगा आरती में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में राजस्थान सहित आसपास के क्षेत्र से भी कई युवा पहुंचे। गंगा आरती के बाद गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गंगाजली देकर उनके राजनीतिक उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
रविंद्र सिंह भाटी मात्र 26 वर्ष की उम्र में विधायक बने थे। हाल ही के लोकसभा चुनाव में भाटी साढ़े पाच लाख से अधिक वोट लेकर भले ही दूसरे नंबर पर रहे, लेकिन उनकी रेलियों में जबरदस्त भीड़ थी।