फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिला सहित सात गिरफ्तार, प्रेमी-प्रेमिका को भी पकड़ा

Wed, 05 Feb 2025 07:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल के महादेवपुरम स्थित होटल में महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद टीम ने होटल पर छापा मारा।
विज्ञापन
देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल थाना क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और पुलिस की टीम ने एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन आरोपी फरार हो गए। प्रेमी-प्रेमिका को भी रंग-रेलियां मनाते हुए पकड़ा गया। दोनों का रैकेट से कोई संबंध नहीं निकला, जिस पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि सिडकुल के महादेवपुरम स्थित होटल में महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर एएचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह और सिडकुल थाने से एसआई योगेश कुमार ने टीम के साथ महादेवपुरम फेस-2 स्थित होटल में छापा मारा।

जहां काउंटर पर संचालक जानी कुमार निवासी जनकपुरी मुजफ्फरनगर बैठा मिला। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कुछ महिलाओं को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराने की बात कबूली। कमरों को खुलवाने पर तीन महिलाएं और तीन पुरुष अंदर से आपत्तिजनक हालत में मिले। कमरों के अंदर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।
विज्ञापन


Uttarakhand: फर्जी दस्तावेज बनाकर पूर्व विंग कमांडर के पिता के चार फ्लैट कब्जाए, एक संत सहित दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

आरोपी अशरफ निवासी भजनपुर थाना सैफनी जिला रामपुर यूपी, नकुल निवासी बजीदपुर शेरकोट बिजनौर, सुमित निवासी रोशनाबाद सिडकुल और सहारनपुर निवासी तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

होटल संचालक ने पूछताछ में कबूला कि नौशाद, तरमीम निवासीगण सलेमपुर और जाहिद निवासी गोविंदपुर दादूपुर महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को लेकर आते थे। पुलिस के पहुंचते ही तीनों भाग निकले। सभी मिलकर काफी समय से ये धंधा कर रहे थे। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें