फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रिटायर्ड बैंक कैशियर ने बेटे पर दागी गोली, सामने आ गई मां, जान कर दी कुर्बान

Wed, 24 Feb 2021 04:52 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
गोली मारकर पत्नी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में शिवली कस्बे के शंकर नगर में बुधवार की दोपहर रिटायर्ड बैंक कैशियर ने घरेलू विवाद में कहासुनी के बाद तमंचे से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। कहासुनी होने पर बेटा हस्तक्षेप करने के लिए पहुंचा, तभी रिटायर्ड बैंक कर्मी ने गोली चला दी।
विज्ञापन


बेटे के सामने मां आ गई और गोली उसे लग गई। बाद में हत्यारोपी झोले में तमंचा डालकर कोतवाली पहुंच गया और घटना कबूली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवली के शंकर नगर निवासी रिटायर्ड बैंक कैशियर हरीकृष्ण त्रिपाठी (73) ने नौकरी की शुरुआत सेना में सैनिक के तौर पर की थी।

सेना की सेवा अवधि पूरी कर वह बैंक में कैशियर हो गए थे। बुधवार की दोपहर उनका बेटा कुलभूषण घर के बाहर दुकान में बैठा था। बहू अनुराधा बेटे नयन के साथ दूसरे कमरे में थी। इसी बीच हरीकृष्ण व उनकी पत्नी रेनू (68) के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


मां व पिता के बीच नोकझोंक होने की आवाज सुनकर कुलभूषण घर के अंदर पहुंचा और हस्तक्षेप का प्रयास किया। इसी दौरान हरीकृष्ण ने तमंचे से फायर कर दिया। बेटे के आगे आई रेनू के सीने में गोली लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुलभूषण मां का खून देखकर बदहवास हो गया।

इसी बीच हरीकृष्ण झोले में तमंचा डालकर कोतवाली पहुंच गया। उन्होंने आएदिन घरेलू विवाद को लेकर पत्नी की हत्या कबूल की। पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। 

कुलभूषण ने पुलिस को बताया कि पिता ने कमरे के अंदर से देहरी के बाहर खड़ी मां को गोली मार दी। अनहोनी की सूचना पर अन्य परिजन पहुंच गए और रोने बिलखने लगे। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि वृद्ध दंपति के बीच अक्सर घरेलू विवाद में कहासुनी की बात सामने आई है। हत्यारोपी ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कबूल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वृद्ध दंपती में अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बुधवार को कहासुनी होने पर बेटा पहुंचा तो हरीकृष्ण ने तमंचे से फायर कर दिया। बीच में रेनू के आने पर गोली उसे लग गई। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - घनश्याम चौरसिया, प्रभारी एसपी


वृद्ध के हाथ में तमंचा देख हड़बड़ा गए पुलिस कर्मी
बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल रोज की तरह कार्यालय में काम निपटा रहे थे। इसी दौरान रिटायर्ड बैंक कैशियर हरीकृष्ण त्रिपाठी झोला लेकर थाने पहुंच गया। कोतवाल के सामने आकर उसने कहा कि पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

घर पर उसका शव पड़ा है। उसने झोला से तमंचा निकाल लिया। तमंचा देखकर पुलिस कर्मी हड़बड़ा गए। उन्होंने तुरंत तमंचा कब्जे में लिया और हत्यारोपी को हिरासत में लेकर कार्यालय में बैठा दिया। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

बैंक से पंद्रह वर्ष पहले रिटायर हुए थे हरीकृष्ण 
कस्बा निवासी हरीकृष्ण त्रिपाठी आर्मी में सैनिक के पद पर थे। वहां से सेवा अवधि पूरी करने के बाद वह पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर के पद पर नियुक्त हो गए। वह पंद्रह वर्ष पूर्व रिटायर हुए हैं। मूल रूप से चौबेपुर थाना क्षेत्र के छोटी मनोह गांव के निवासी हैं। शिवली में काफी समय से उनका परिवार रहता है।

सुरक्षा के लिए घर पर रखते थे तमंचा 
हरीकृष्ण त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वह सुरक्षा के लिए तमंचा रखते थे। यह उन्होंने एक रिश्तेदार के माध्यम से खरीदा था। इधर तमंचे से गोली मारकर पत्नी की हत्या की खबर जिसने भी सुनी सन्न रह गया। परिजनों के साथ ही मोहल्ले के लोगों को एक बारगी विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें