फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पतंजलि के वर्चुअल कार्यक्रम में स्क्रीन पर चल गई अश्लील वीडियो, महाराष्ट्र के युवक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Dec 2022 04:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)

सार

आरोप है कि जूम एप के जरिये महाराष्ट्र से एक व्यक्ति शाम चार बजे कार्यक्रम से जुड़ा। 4:56 बजे स्क्रीन पर अश्लील वीडियो शेयर कर दी। जिससे सभी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वीडियो देखता युवक( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पतंजलि योगपीठ की वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर अश्लील वीडियो शेयर करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पतंजलि की छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा जान बूझकर किया गया। पुलिस ने पतंजलि अनुसंधान के पदाधिकारियों की शिकायत पर महाराष्ट्र निवासी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पतंजलि अनुसंधान संस्थान के ग्राफिक डिजाइनर कमल भदौरिया और डाटा विश्लेषक के पद पर कार्यरत शिवम वालिया ने शिकायत देकर बताया कि पतंजलि अनुसंधान संस्थान में हर महीने के दूसरे शनिवार को ऑडिटोरियम में पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीआरआई) के वैज्ञानिकों के उच्च स्तरीय विज्ञान कार्यक्रम होता है। जिसमें एक विषय को लेकर भाषण के रूप में जानकारी दी जाती है। बीते 12 नवंबर को पतंजलि ऑडोटोरियम में शाम 5:30 बजे तक कार्यक्रम हुआ। जिसमें 150 महिला और पुरुष प्रतिभाग कर रहे थे। 

हरिद्वार: अधिवक्ता ने बिलावल भुट्टो को भेजा नोटिस, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में केस दर्ज करने की दी चेतावनी
विज्ञापन


आरोप है कि जूम एप के जरिये महाराष्ट्र से एक व्यक्ति शाम चार बजे कार्यक्रम से जुड़ा। 4:56 बजे स्क्रीन पर अश्लील वीडियो शेयर कर दी। जिससे सभी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि जानबूझकर महिला और पुरुष वैज्ञानिकों व पतंजलि को देश-विदेश में बदनाम करने की दृष्टि से यह अश्लील वीडियो शेयर किया गया। 

विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए एक टीम पुणे भेजी जाएगी
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी आकाश निवासी ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड डेक्कन कॉलेज कैंपस मल्टीपरपज आलंदी रोड बरवाड़ा पूजा महाराष्ट्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम पुणे भेजी जाएगी।

काल करके मांगा था लिंक
आरोपी आकाश ने फोन कर पतंजलि से कार्यक्रम में जुड़ने के लिए लिंक मांगा था। लिंक खोलने पर उसने जानबूझकर अश्लील वीडियो शेयर किया। जिससे पतंजलि को बदनाम किया जा सके। पदाधिकारियों की ओर से कुछ वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें