भलस्वागाज में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। एक चर्चा यह भी है कि चोरी करने वाला गिरोह बाहर का है। गिरोह के बदमाश जिस घर में चोरी के लिए घुसते हैं, परिवार के लोगों को सोते समय कुछ नशीला पदार्थ सुंघा देते हैं। ऐसे में कितनी भी खटपट हो जाए, लेकिन लोगों की आंखें नहीं खुलती हैं। चर्चा है कि चोरों ने दोनों घरों के लोगों को भी कुछ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया है।
बालूपुर में चोरी का नहीं हुआ खुलासा
झबरेड़ा क्षेत्र में चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने के दावे करती है, लेकिन चोर वारदात को अंजाम देकर पुलिस के दावों की हवा निकाल रहे हैं। अभी तक पुलिस ने बालूपुर में 12 अगस्त को दो घरों में हुई लाखों की चोरी का खुलासा भी नहीं किया था कि बुधवार रात चोरों ने भलस्वागज में दो घरों में लाखों की चोरी कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।
शातिर दिमाग है चोर गिरोह
झबरेड़ा क्षेत्र में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बावजूद इसके चोर घटनाओं को आसानी से अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस चोरों को पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालती है, लेकिन सुराग नहीं लग पाता है। बताया जा रहा है कि चोरी करने वाला पहले सीसीटीवी कैमरों की भी रेकी करता है। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देता है।