किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा कि प्राचीनकाल से किन्नर समाज हिंदू धर्म का अंग रहा है। लेकिन, आक्रांताओं ने किन्नर समाज का जमकर शोषण किया। सनातनी हिंदुओं को किन्नर समाज के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए।
किसान आंदोलन का बातचीत से ही होगा समाधान
किसान आंदोलन पर आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि हर समस्या का समाधान आपसी बातचीत से संभव है। दोनों पक्ष एक मेज पर बैठें और इसे समाप्त करें। उम्मीद जताई कि बातचीत से कुछ किसान समझेंगे और कुछ सरकार, मामले की समाधान हो जाएगा।