फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: भुगतान न होने पर कूड़ा उठाने का काम बंद, शहर में जगह-जगह लगा गंदगी का अंबार

Tue, 24 Jan 2023 12:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कंपनी का कहना है कि करोड़ों रुपये का भुगतान अटकने से दोनों कंपनी के करीब 250 कर्मचारियों के सामने वेतन के लाले पड़ गए थे। जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। 
विज्ञापन
हरिद्वार में लगे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी ने भुगतान न होने पर नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों से मंगलवार को कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया। जिससे शहर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लग गए हैं। कंपनी कासा ग्रीन और केएल मदान का कहना है कि चार महीने से उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। 

250 कर्मचारियों के सामने था वेतन का संकट

कंपनी का कहना है कि करोड़ों रुपये का भुगतान अटकने से दोनों कंपनी के करीब 250 कर्मचारियों के सामने वेतन के लाले पड़ गए थे। जबकि कूड़ा वाहनों का किराया निकाला भी मुश्किल हो गया था। जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। 

विज्ञापन


Joshimath: होटलों का ध्वस्तीकरण और प्री-फेब्रीकेटेड भवनों का निर्माण जारी, जेपी कॉलोनी में बढ़ा पानी का रिसाव

रोजाना निकलता है 220 मीट्रिक टन कूड़ा

शहर से प्रतिदिन करीब 220 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। वहीं, गंगा स्नान पर्व और अन्य मेलों के दौरान रोजाना 1200 मीट्रिक टन तक कूड़ा हो जाता है। कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड सराय में ट्रीटमेंट प्लांट लगा है। वहां भी कूड़े के पहाड़ खड़े हैं।

ये है मेयर का कहना

मेयर अनिता शर्मा का कहना कि भुगतान को लेकर अधिकारियों से वार्ता की गई है। कंपनियों को जल्द भुगतान कराया जाएगा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कर्मचारियों से बात की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें