फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: मंदिर में पिटाई का मामला, अनुसूचित जाति के पीड़ित युवक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Jan 2023 10:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला/उत्तरकाशी

सार

मोरी के सालरा गांव में बीती नौ जनवरी को कौंल मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक को रातभर बंधक बनाकर पीटा गया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई के मामले में अब पीड़ित युवक आयुष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


UKPSC: एसएसपी हरिद्वार करेंगे जेई और एई भर्ती परीक्षाओं की जांच, संलिप्त अभ्यर्थी होंगे ब्लैक लिस्ट

मोरी के सालरा गांव में बीती नौ जनवरी को कौंल मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक को रातभर बंधक बनाकर पीटा गया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। बीते 21 जनवरी को सालरा गांव निवासी करतार सिंह ने इस मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि बैनोल गांव निवासी आयुष मंदिर में आकर सीधे यहां जल रही धूनी में कूद गया। मंदिर में मौजूद थानी (मंदिर की देखरेख करने वाला व्यक्ति) रामदयाल के साथ मारपीट की। आयुष ने मंदिर में प्रतीकों को खंडित कर व गर्भगृह में घुस कर धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई ।

मोरी थाना प्रभारी मोहन सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार को कोर्ट का आदेश पत्र मिलने पर आयुष के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, नुकसान पहुंचाने व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कोर्ट के दिशा निर्देश पर आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आयुष की ओर से कराए गए मुकदमे में विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है। इस मुकदमे में जल्द आरोप पत्र दायर कर लिया जाएगा।
-प्रशांत कुमार, सीओ ऑपरेशन उत्तरकाशी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें