कोर्ट में पेश करते ही किया ड्रामा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर पुलिस ने पीड़ित युवक को धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश के सामने पहुंचते ही युवक ने सिर में दर्द होने की बात कहते हुए कुछ देर का समय मांगा। इसके बाद बाहर आ गया। कई घंटे बाद दोबारा से जज के सामने उसे पेश किया गया। इसके बाद बयान दर्ज किए गए। युवक की इस हरकत को देख पुलिस भी दंग रह गई।
कहीं कुछ और कहानी तो नहीं
इस मामले में कोर्ट में पेश करने को लेकर जिस तरह युवक का रवैया सामने आया उससे ये भी आशंका जताई जा रही है कि वह अपने दावे और आरोप पर कायम नहीं है। वहीं इसके पीछे कुछ और कहानी भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़ित युवक के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए हैं। विनोद आर्य से पूछताछ की गई है। कोर्ट से बयानों की प्रमाणित कॉपी मिलने के बाद अवलोकन किया जाएगा। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
- स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी सिटी हरिद्वार