हरिद्वार पहुंचे कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि पाकिस्तान अस्त्र-शस्त्र या किसी भी मामले में हमारी सेना के समक्ष नहीं खड़ा हो सकता है। दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में देख भी लिया है।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाने का प्रयास करना चाहिए। इन भावनाओं को व्यक्त करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
हरिद्वार पहुंचे कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि पाकिस्तान अस्त्र-शस्त्र या किसी भी मामले में हमारी सेना के समक्ष नहीं खड़ा हो सकता है। दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में देख भी लिया है।
कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर पर हम आपस में बैठकर फैसला कर सकते हैं तो अच्छी बात है। वरना, पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल करने का प्रयास किया जाना चाहिए। हम ऐसे किसी भी प्रयास में सरकार के साथ हैं। इन भावनाओं को व्यक्त करने के लिए हमने कहा है कि सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।