फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: सिडकुल में आधा दर्जन बदमाशों ने एक व्यापारी को मारी गोली, नगदी लूटी, बदमाश फरार

Thu, 16 Sep 2021 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

लहूलुहान हालत में व्यापारी को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों द्वारा व्यापारी को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। जिले भर की पुलिस ने गुरुवार तड़के तक बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में बुधवार देर रात दो बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मारकर नकदी लूट ली।
विज्ञापन


गंभीर हालत देखते हुए व्यापारी जौलीग्रांट रेफर
लहूलुहान हालत में व्यापारी को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों द्वारा व्यापारी को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। जिले भर की पुलिस ने गुरुवार तड़के तक बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की।

देर रात लौट रहा था व्यापारी
पुलिस के मुताबिक, रावली महदूद की चौहान मार्केट में मनी ट्रांसफर का ऑफिस और कपड़ों का शोरूम चलाने वाला सवाज पाल निवासी सिताबपुरी, भोपा मुजफ्फरनगर यहां इंद्रलोक कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात वह करीब 11:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इंद्रलोक कॉलोनी में दो अलग-अलग बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उससे नकदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने व्यापारी को गोली मार दी और नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें