फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2020 06:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरिद्वार में रानीपुर कोतवाली के शिवालिक नगर में भेल से डीजीएम के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी के  हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका साथ देने वाले एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने लूट और दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा सामान भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


एसएसपी सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि शिवालिक नगर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर 26 अक्तूबर को एक आरोपी विपिन कुमार निवासी अंतवाडा कोतवाली खतौली मुजफ्फरनगर को गन्ना सोसायटी कार्यालय खतौली से गिरफ्तार कर लिया गया था।

विपिन ने पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर की रात उसने अपने एक अन्य साथी सतेंद्र के साथ मिलकर लूट के इरादे से शिवालिक नगर में बुजुर्ग पीएस अग्रवाल और उनकी पत्नी गायत्री उर्फ बीना अग्रवाल की हत्या कर दी थी। आरोपी विपिन ने बताया कि सतेंद्र आजकल सलेमपुर में रहा है। वह सुबह के समय अक्सर रेगुलेटर पुल के पास आता है। पुलिस ने मंगलवार की तड़के रेगुलेटर पुल के पास आरोपी सतेंद्र की तलाश की।
विज्ञापन


रेगुलेटर पुल की तरफ से एक बाइक तेजी से आती दिखाई दी। पीछा किया तो बाइक रेगुलेटर पुल के पास खेत में जाकर फंस गई। आरोपी बाइक को छोड़कर खेतों की ओर भागने लगा। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मसमर्पण के लिए कहने पर भी आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने समानांतर फायर किया तो कुछ ही देर बाद आरोपी की ओर से फायर बंद हो गए। पुलिस खेत में पहुंची तो आरोपी घायल पड़ा था।

विज्ञापन

सीसीटीवी से हुआ दोहरे हत्याकांड खुलासा 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने पैर में गोली लगने की बात कही और अपना नाम सतेंद्र उर्फ धर्मेंद्र निवासी नगली थाना सकौती मुजफ्फरनगर बताया। आरोपी ने शिवालिक नगर में हुए दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की। एसएसपी ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए आरोपी का एम्स में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने पुलिस दोनों आरोपियों के कब्जे से लूट गया सामान भी बरामद किया है। 

दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने में सीसीटीवी कैमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोहरे हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस ने करीब एक हजार सीसीटीवी फुटेज निकालकर देखा। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या के खुलासे को लेकर सीसीटीवी कैमरे में की फुटेज के आधार पर 26 अक्तूबर को एक आरोपी विपिन कुमार को खतौली से गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें