फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक प्रदीप नेगी को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया सम्मानित

Thu, 15 Sep 2022 02:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

राजकीय इंटर कॉलेज भेल में तैनात अध्यापक प्रदीप नेगी एकेश्वर ब्लॉक के भंडारी गांव पौड़ी गढ़वाल निवासी हैं। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा था।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने शिक्षक प्रदीप नेगी को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हरिद्वार के शिक्षक प्रदीप नेगी को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक प्रदीप नेगी ने शिक्षा विभाग और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जब कोई शिक्षक या विद्यार्थी अच्छा कार्य करता है तो उससे प्रदेश और शिक्षा विभाग का नाम रोशन होता है।

विज्ञापन


Teacher's Day: हरिद्वार के दिव्यांग शिक्षक के लिए राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, मंच से नीचे आकर किया सम्मानित
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के जितने भी जर्जर स्कूल हैं उन्हें तोड़ने और नए बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से प्रस्ताव भेजने के निर्देश समस्त जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमार खगेंद्र, भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें