फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: चंडी देवी पुल से गंगा में कूदे युवक और युवती, पुलिस को बैग में मिली आईडी

Sat, 19 Sep 2020 01:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंडी पुल से एक युवक और युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। पुल पर रखे बैग से एक महिला की आईडी बरामद की गई है। पुलिस गंगा में दोनों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के चंडी घाट पुल से शनिवार सुबह एक युवक और युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। दोनों को गंगा में कूदते देख पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कुछ ही देर में नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए युवक और युवती की शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को इसमें कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुल पर रखे एक बैग से महिला की आईडी प्राप्त की गई। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि एक युवक और युवती ने चंडी पुल से छलांग लगाई है।
विज्ञापन


यह कौन थे अभी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुल पर रखे एक बैग से लक्ष्मी पत्नी राजेंद्र निवासी जवाहर नगर सोनीपत हरियाणा की आईडी प्राप्त हुई है। अभी इस बात के भी प्रमाण नहीं मिले हैं कि इसी महिला ने किसी अन्य युवक के साथ गंगा में छलांग लगाई है। पुलिस लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाने में लगी है। गंगा में दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें