बाबा ने पुलिस को बताया कि युवक को खुद पर भूत-प्रेत होने का शक था, जिसके चलते वह हरिद्वार उनके पास आया था।
युवक को बाबा के आश्रम से सकुशल बरामद किया
पुलिस पूछताछ में बाबा ने बताया कि युवक के परिजनों को उन्होंने ही सूचना दी कि उनका बेटा हरिद्वार में है। उसे खाना भी खिलाया है। जब वह बेटे को लेने हरिद्वार आएं तो कुछ दक्षिणा भी लेकर आएं। इसी बात पर युवक के परिजनों ने बेटे के अपहरण और फिरौती की आशंका पर दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया।
कोतवाल ने बताया कि युवक को बाबा के आश्रम से सकुशल बरामद कर दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया है। युवक ने भी बंधक बनाने और फिरौती मांगने की सूचना को झूठी बताया। परिजन दिल्ली से उसे लेने हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।