फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पटवारी और एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में फरार आरोपी के घर की कुर्की, नोटिस चस्पा कर कराई थी मुनादी

Wed, 26 Jul 2023 02:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पुलिस ने फरार आरोपियों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए सहारनपुर में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की थी। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए थे।
विज्ञापन
आरोपी युवक के घर की कुर्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पटवारी और एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में बुधवार को फरार आरोपी के घर पहुंचकर कनखल पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। इससे पहले पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी करवाई थी। बता दें कि एक आरोपी ने पहले ही सरेंडर कर दिया था और दूसरा लगातार फरार है। 

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में तीन दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई आरोपियों की करीब एक करोड़ की संपत्ति को भी सील किया जा चुका है।

Uttarakhand: 316 पदों पर वन दरोगा भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने एकल पीठ का आदेश किया खारिज
विज्ञापन


बताया कि पुलिस ने फरार आरोपियों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए सहारनपुर में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की थी। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद एक आरोपी भूषण ने आत्मसमर्पण किया कर दिया था। लेकिन आरोपी अनिल कुमार अभी भी लगातार पुलिस से बचकर भाग रहा है। जिसके चलते बुधवार को आरोपी अनिल कुमार निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश के घर की कुर्की की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें