फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: अंकिता भंडारी हत्याकांड...पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस

Sat, 27 Dec 2025 02:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

जनीतिक हलकों में मचे घमासान के बीच पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने मामले में उन्हें नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेश राठौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के बाद राजनीतिक हलकों में मचे घमासान के बीच पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बहादराबाद पुलिस ने मामले में पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर शनिवार को थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


नोटिस में वायरल ऑडियो के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। शुक्रवार देर शाम बहादराबाद पुलिस की टीम नोटिस लेकर पूर्व विधायक के कड़च्छ स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। बता दें कि पिछले चार दिनों से सोशल मीडिया पर सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से वायरल की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग ने भाजपा की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। उर्मिला खुद को पूर्व विधायक की पत्नी बताती हैं, वह ऑडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीवीआईपी नामों का जिक्र कर रही हैं।

अंकिता हत्याकांड: उत्तराखंड में सियासी तूफान, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व गंभीर, पूरे मामले में ली रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल ऑडियो में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम सामने आने से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में भी खलबली है। मामले को लेकर संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने तीन दिन पहले बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक और उर्मिला सनावर के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचनाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने नोटिस जारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यदि आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य हैं तो उन्हें पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें