फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले, अब मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं, समान नागरिकता कानून लाए सरकार

Fri, 28 Aug 2020 11:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
श्रीमहंत नरेंद्र गिरि - फोटो : File Photo
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि देश में समान नागरिकता कानून लागू करना जरूरी है। दो बच्चों से ज्यादा पैदा करने वालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए।

विज्ञापन


हरिद्वार महाकुंभ 2021 : आज सचिवालय में मुख्यमंत्री संग होने वाली संतों की बैठक स्थगित

उन्होंने कहा कि देश का मुसलमान अब अल्पसंख्यक नहीं है। उन्होंने प्रयागराज में एक महिला के हिंदू देवी-देवताओं पर की गई टिप्पणी को असहनीय बताया है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर समान नागरिकता लागू कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


इस कानून के बनते ही जनसंख्या पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रयागराज में एक महिला के हिंदू देवी-देवताओं को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि हिंदुओं को किस तरह आतंकित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर अभी बनकर तैयार नहीं हुआ, उसे तोड़ने की बात की जाने लगी है। ऐसे में देश के मुसलमानों को अल्पसंख्यक कहना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि मोदी राज में यह कानून नहीं बना तो फिर कभी नहीं बन पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें