जेआर फार्मा के उत्पादन को किया गया था प्रतिबंधित
सिडकुल की जिस फैक्ट्री में बुधवार को प्रतिबंधित दवाओं की खेप पकड़ी गई है उस पर जिले के ड्रग विभाग की ओर से जून 2024 में ही उत्पादन प्रतिबंधित किया गया था। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि जेआर फार्मा का प्रोडक्शन जून 2024 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब उसका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बाद से कितना उत्पादन किया गया और किन-किन राज्यों में दवाई की आपूर्ति की गई है इसकी भी विधिवत जांच की जाएगी। मामले में कंपनी मालिक के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।