फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: मृतक के बैंक खाते में डाली मनरेगा की मजदूरी, दो VDO निलंबित, एक की वेतन वेतनवृद्धि रुकी

Thu, 17 Jul 2025 09:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ और आन्नेकी में मनरेगा के कार्य दिखाकर मृतक के खाते में सरकारी धनराशि ट्रांसफर कर दी गई थी।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृतक के बैंक खाते में मनरेगा की मजदूरी डालने पर दो वीडीओ को निलंबित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के फोटो गलत अपलोड करने पर भी एक वीडीओ की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। सीडीओ के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) और पीडी की ओर से कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ और आन्नेकी में मनरेगा के कार्य दिखाकर मृतक के खाते में सरकारी धनराशि ट्रांसफर कर दी गई थी। मामले की जांच होने पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने मनरेगा योजना के तहत अनियमितताओं के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी रविंद्र सैनी और प्रमोद सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन्हें ग्राम पंचायतों से हटाकर ब्लाॅक मुख्यालय में संबद्ध कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता पाए जाने पर ब्लॉक भगवानपुर की इब्राहिमपुर मसाही के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी विनय प्रताप की भी स्थायी रूप से एक वर्ष की वेतन वृद्धि पर रोक दी गई है।

उत्तराखंड पेयजल निगम: प्रभारी मुख्य अभियंता कुमाऊं निलंबित, पत्नी के खाते में पैसा जमा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने प्रधानमंत्री आवास योजना के फोटो मानकों के अनुरूप भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड नहीं किए थे। इसकी जांच ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक (पीडी) केएन तिवारी ने की थी, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी दोषी पाया गया। इस लापरवाही को परियोजना निदेशक ने गंभीर लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की है।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा में नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि यदि गड़बड़ी मिली तो उसे किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें