फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: नौकरी करना चाहती थी विवाहिता, सास ने मना किया तो फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

Mon, 07 Mar 2022 07:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

सास के नौकरी करने से मना करने से विवाहिता दुखी थी, लेकिन वह आत्महत्या जैसा कदम उठाएगी इसका आभास किसी को नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टता घरेलू कलह बताया है। हालांकि पुलिस ने मृतका के पति से बात कर मामले में और भी जानकारी जुटाई है। 
विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार शाम को भूमानंद अस्पताल से सूचना मिली कि विवाहिता सोनिया (26) निवासी नयागांव को उसके पति मिथुन अस्पताल में मृत अवस्था में लाए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला के गले पर निशान हैं।

ये भी पढ़ें...डीजे पर डांस को लेकर बवाल: शादी समारोह में जमकर चले दोनों पक्षों में लात और घूंसे, एक बराती घायल

पुलिस ने महिला के पति मिथुन से पूछताछ की तो उसने बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी का सिडकुल की एक कंपनी में इंटरव्यू था। रविवार शाम को उसकी पत्नी कमरे में से जब काफी देर तक नहीं निकली तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा। इसके बाद उन्होंने पाया कि उनकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई है। कोतवाल महेश जोशी का कहना है कि पुलिस जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें