फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Stampede: मनसा देवी भगदड़ में घायल 37 लोग अस्पतालों से हुए डिस्चार्ज, चार की हालत गंभीर बनी हुई

Mon, 28 Jul 2025 06:29 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मार्ग पर बनी दीवार पर तारें पकड़कर श्रद्धालु आगे की तरफ बढ़ रहे थे और करंट लगने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
हरिद्वार भगदड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनसा देवी भगदड़ में 45 लोग घायल हुए और आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी (शाम सात बजे) के मुताबिक ऋषिकेश एम्स में 15 घायल इलाज के लिए रेफर किए गए थे। इसमें आठ डिस्चार्ज हो गए। सात घायल भर्ती हैं, जिसमें चार की हालत गंभीर और तीन की स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल हरिद्वार में 25 घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, इसमें 24 को डिस्चार्ज किया गया है और एक भर्ती है। मेला हास्पिटल हरिद्वार में पांच को भर्ती कराया गया था, पांचों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर रविवार की सुबह नौ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में एक 10 साल के बालक सहित आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। भीड़ के बीच कुछ दूरी पर फंसे एक चश्मदीद ने भी भीड़ का दबाव बढ़ने पर रास्ते में दीवारों पर लगी बिजली तारें पकड़ने पर करंट लगने का दावा किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरिद्वार भगदड़ में आठ की मौत: माता के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, फैली अफवाह; भीड़ में दबे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन


मार्ग पर बनी दीवार पर तारें पकड़कर श्रद्धालु आगे की तरफ बढ़ रहे थे और करंट लगने के बाद भगदड़ मच गई। फरीदाबाद से आए संतोष कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक ही मार्ग से लोग आ और जा रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें