एसएनजेएन कॉलेज से शुरू होकर गोविंदपुरी, चंद्राचार्य चौक, शंकर आश्रम, सिंहद्वार, देशरक्षक चौराहा, दादूबाग, कनखल झंडा चौक, पहाड़ी बाजार, गांधी रोड, शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक, ललतारौ पुल, गुजरावाला भवन, विष्णु भवन, आनंद अखाड़ा, भाटिया भवन, मोदी भवन होते हुए निरंजनी अखाड़े पर प्रवेश करेगी।
पेशवाई मार्ग की सफाई के लिए लगाए 100 कर्मचारी
पेशवाई मार्गों को चमकाने का काम शुरू हो गया है। सफाई के लिए पूरे क्षेत्र को तीन जोन में बांटकर 100 कर्मचारी लगाए गए हैं। लावारिस पशुओं को हटाने के लिए हैक्नीकेरेज अनुभाग की टीम भी लगाई गई है।
आज पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई निकलेगी। इसके बाद से एक-एक कर सभी अखाड़ों की पेशवाई निकलनी है। ऐसे में नगर निगम ने पेशवाई मार्ग की सफाई का काम शुरू कर दिया है। क्षेत्र को कनखल, मध्य हरिद्वार और ज्वालापुर तीन जोन में बांटा गया है। सफाई अभियान का प्रभारी सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी को बनाया गया है।
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई के मद्देनजर सबसे अधिक कर्मचारी मध्य हरिद्वार क्षेत्र में लगाए गए हैं। ज्वालापुर क्षेत्र में भी तेजी से सफाई हो रही है। यहां पांडेय वाला से श्री पंचदशनाम जूना और आह्वान अखाड़े की पेशवाई निकलनी है।
नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने बताया पेशवाई मार्गों की सड़क के साथ नालियां भी साफ की जा रही हैं। टूटी स्लैब को भी बदला जा रहा है। वन विभाग की टीम के साथ पेड़ों की टहनियां की लॉपिंग कर रही है। आज तड़के से चूना छिड़कने का काम शुरू हो गया था।