फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार महाकुंभ  2021 : निरंजनी अखाड़े की पेशवाई आज, रूट देखकर ही घर से निकलें

Wed, 03 Mar 2021 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
अलग-अलग समय में परिवर्तित किया जाएगा यातायात - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

आज श्री निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान यातायात अलग-अलग समय में परिवर्तित किया गया है। इस दौरान शहर के अंदर कई जगह जाम लगने की आशंका है। इसलिए यदि आपको जरूरी काम से घर से निकलना है तो पेशवाई का रूट देखकर की निकलें।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... महाकुंभ 2021: आज शाही अंदाज में निकलेगी निरंजनी अखाड़े की पेशवाई, हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की बारिश

श्री निरंजनी अखाड़ा की पेशवाई एसएमजेएन कॉलेज से निकाली गई। एसएमजेएन कॉलेज से पेशवाई के दौरान ऋषिकुल से प्रेमनगर आश्रम की तरफ जाने वाले यातायात को पुराना रानीपुर मोड़ से भगतसिंह चौक भेजा गया।

 

इसके बाद आर्यनगर चौक की तरफ से आने वाले यातायात को सिंहद्वार की तरफ भेजा गया। वहीं सिंहद्वार पर पेशवाई पहुंचने के बाद फ्लाईओवर से ही दोनों तरफ का यातायात चलाया गया। इसके साथ ही देशरक्षक चौराहे से ट्रैफिक को जगजीतपुर होते हुए कांगड़ी की तरफ भेजा गया।

 

वहीं हाईवे पर दोबारा पेशवाई आने के दौरान फिर से डामकोठी फ्लाईओवर से वाहनों को भेजा गया। सीओ यातायात बिजेंद्र डोभाल ने बताया कि डायवर्जन के दौरान कुंभ मेला पुलिस की तरफ से मिले 15 आरक्षी के अलावा हरिद्वार यातायात पुलिस के 55 जवान और सीपीयू की नौ टीमें लगातार व्यवस्थाएं बनाते हुए चल रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस रूट पर निकलेगी पेशवाई

एसएनजेएन कॉलेज से शुरू होकर गोविंदपुरी, चंद्राचार्य चौक, शंकर आश्रम, सिंहद्वार, देशरक्षक चौराहा, दादूबाग, कनखल झंडा चौक, पहाड़ी बाजार, गांधी रोड, शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक, ललतारौ पुल, गुजरावाला भवन, विष्णु भवन, आनंद अखाड़ा, भाटिया भवन, मोदी भवन होते हुए निरंजनी अखाड़े पर प्रवेश करेगी। 

पेशवाई मार्ग की सफाई के लिए लगाए 100 कर्मचारी

पेशवाई मार्गों को चमकाने का काम शुरू हो गया है। सफाई के लिए पूरे क्षेत्र को तीन जोन में बांटकर 100 कर्मचारी लगाए गए हैं। लावारिस पशुओं को हटाने के लिए हैक्नीकेरेज अनुभाग की टीम भी लगाई गई है।

आज पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई निकलेगी। इसके बाद से एक-एक कर सभी अखाड़ों की पेशवाई निकलनी है। ऐसे में नगर निगम ने पेशवाई मार्ग की सफाई का काम शुरू कर दिया है। क्षेत्र को कनखल, मध्य हरिद्वार और ज्वालापुर तीन जोन में बांटा गया है। सफाई अभियान का प्रभारी सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी को बनाया गया है।
 
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई के मद्देनजर सबसे अधिक कर्मचारी मध्य हरिद्वार क्षेत्र में लगाए गए हैं। ज्वालापुर क्षेत्र में भी तेजी से सफाई हो रही है। यहां पांडेय वाला से श्री पंचदशनाम जूना और आह्वान अखाड़े की पेशवाई निकलनी है।
 
नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने बताया पेशवाई मार्गों की सड़क के साथ नालियां भी साफ की जा रही हैं। टूटी स्लैब को भी बदला जा रहा है। वन विभाग की टीम के साथ पेड़ों की टहनियां की लॉपिंग कर रही है। आज तड़के से चूना छिड़कने का काम शुरू हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें