खास बात यह होगी कि आवेदन करने के बाद अनुमति की स्थिति को लेकर साफ्टवेयर मैसेज के जरिए भी जानकारी पहुंचाएगा। मसल आवेदन की फाइल किस स्टेज में हैं और किस अधिकारी के स्तर पर लंबित है। इसके बाद जब अनुमति जारी हो जाएगी। तब भी मैसेज के जरिए अनुमति पत्र जारी होने का मैसेज जारी करेगा।
कुंभ क्षेत्र में शिविरों के लिए भूमि आवंटन करने को साफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। इस पर कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इससे ऑनलाइन रिकार्ड तैयार होगा। साथ ही भूमि आवंटन के लिए मेला क्षेत्र पहुंचने से भी निजात मिलेगी। इससे कोरोना के मद्देनजर बेवजह की भीड़ से भी निजात मिलेगी।
- हरवीर सिंह, अपर मेलाधिकारी कुंभ