वहीं रुड़की बहादराबाद की ओर से आने वाले दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को बहादराबाद, ज्वालापुर से पुल जटवाड़ा पार कर रेल चौकी, भगत सिंह चौक से हिल बाईपास पर रोडवेज वर्कशाप के सामने बने पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा, इसी मार्ग से वापस भेजा जाएगा।
जबकि लक्सर और कनखल मार्ग से आने वाले वाहनों को बूढ़ी माता तिराहे से सतीकुंड होते हुए देश रक्षक तिराहे से दाहिने मोड़कर बंगाली मोड़ से वाया महात्मा गांधी मार्ग से डॉ. हरिराम इंटर कालेज लाकर पार्क कराया जाएगा।
शिवालिकनगर, रोशनाबाद और भेल मार्ग से आने वाले वाहन नेहरू युवा केंद्र के पीछे बनी पार्किंग पर पार्क किए जाएंगे। सीओ प्रकाश देवली ने बताया कि शाही स्नान के अलावा आम दिनों में वाहनों को रोजाना के अनुसार ही चलाया जाएगा।