फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021ः देर रात मेला क्षेत्र में आ धमका मदमस्त जंगली हाथी, मची भगदड़

Mon, 15 Mar 2021 09:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में आ धमका हाथी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मदमस्त जंगली हाथी मेला क्षेत्र में बने टेंटों के बीच दौड़ने लगा। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखे। मौके पर हो-हल्ला मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र से सटे लालजी वाला टापू पर रविवार देर रात मदमस्त जंगली हाथी पहुंच गया। हाथी देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। भगदड़ देख हाथी ने भी लोगों को दौड़ा दिया। अच्छी बात ये है कि भगदड़ में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस और वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही हाथी जंगल की ओर भाग गया।




बता दें कि लालजीवाला टापू क्षेत्र जंगल से सटा है। लालाजी वाला टापू में कुंभ मेला के लिए अस्थाई होमगार्ड लाइन बनाई गई है। यह क्षेत्र हरकी पैड़ी के नजदीक है। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार रात जंगली हाथी लालजीवाला में घुस आया था। इससे वहां भगदड़ मच गई। भीड़ को देख हाथी भी घबरा गया और लोगों को दौड़ा दिया। सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवारों पर हाथियों ने किया हमला

वहीं रामनगर (नैनीताल) की कोसी रेंज में ग्रासलैंड के पास बाइक सवार युवकों पर हाथियों ने हमला बोल दिया। युवकों ने बाइक छोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। हाथियों ने बाइक को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।

काशीपुर के महेशपुरा निवासी 25 वर्षीय राशिम सैफी और मुरादाबाद निवासी 22 वर्षीय आसिम शीशे के डिजाइन का काम करते हैं। दोनों बाइक से पाटकोट गए थे। शाम को पाटकोट से रामनगर आते समय दोनों टेड़ा में ग्रासलैंड के पास पहुंचे थे कि यहां हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया।

हाथियों के उग्र होने पर वे बाइक छोड़कर भाग गए। हाथियों ने उनकी बाइक को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाली पहुंचकर युवकों ने बताया कि झुंड में करीब 15 से 20 हाथी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बाइक को बरामद किया। रामनगर वन प्रभाग के कर्मियों ने भी मामले की जानकारी ली। 

कोसी रेंज के रेंजर ललित जोशी ने बताया कि हाथियों के झुंड ने मजदूरों की बाइक को क्षतिग्रस्त किया है। हाथियों के मार्ग पर यदि कोई अवरोध होता है तो वे हमलावर हो जाते हैं। सुबह-शाम के समय ग्रासलैंड के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें