मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम ऑलवेदर रोड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सेना की जरूरत के हिसाब से रोड की साढ़े पांच मीटर करने से काम नहीं चलेगा। इसका चौड़ीकरण जरूरी है। हमने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह सड़क चौड़ीकरण को लेकर निर्णय ले।
कैबिनेट विस्तार के बारे में बता दूंगा
कोविड के दौर में कैबिनेट के विस्तार की संभावना पर मुख्यमंत्री ने यह कहकर चुटकी ली कि जब होगा तो सबसे पहले आपको बता दूंगा।
सरकार की लॉकडाउन की योजना नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामलों से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सरकार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के हिसाब से काम करती है। जहां कोरोना के मामले बढ़ेंगे, उसे कंटेनमेंट जोन में बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की पूरी तैयारी है।
सोच समझकर बनाया देवस्थानम बोर्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड का गठन सरकार ने सोच विचार कर किया है। इसमें सभी के हितों की चिंता की गई है। कुछ राजनीतिक लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कुछेक का निजी स्वार्थ के कारण विरोध है। आम पंडा पुरोहित समाज बोर्ड के समर्थन में है।